Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने टीएचआर को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने पर दिया जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वितरित किए जा रहे टेक होम राशन (टीएचआर) को टेंडर प्रक्रिया में शामिल न करने पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मसला रखा और कहा कि टीएचआर में टेंडर प्रक्रिया अपनाने पर इससे जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के समक्ष दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस क्रम में सरकार से आयोग को सहयोग देने का आग्रह भी किया। उन्होंने देहरादून में सुद्धोवाला स्थित महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के भवन में संचालित राज्य महिला आयोग के कार्यालय को ऐसे स्थान पर शिफ्ट करने का भी आग्रह किया, जहां महिलाओं को आने-जाने में सुविधा हो। सुद्धोवाला के शहर से दूर होने से वहां आने-जाने में महिलाओं को धन व समय का नुकसान होता है। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने राज्य में गौरा कन्याधन योजना के तहत वर्ष 2016-17 के दौरान बेटियों के इस योजना से लाभान्वित न हो पाने का मसला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि तब यह योजना समाज कल्याण विभाग से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित हुई थी। इस कारण तब के आवेदन लंबित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विषय गंभीर है और इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बेटियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!