Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सूखाताल के पुनर्जीवन, नैनी झील के रिचार्जिंग जोन एवं सौन्दर्यकरण हेतु टैक्नीकल एडवाईजरी सब कमेटी गठित

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, नैनीताल (सूचना)। सूखाताल के पुनर्जीवन, नैनी झील के रिचार्जिंग जोन एवं सौन्दर्यकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित सामाजिक संगठनों के व्यक्तियों, अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि सूखाताल की वर्तमान स्थिति को ठीक करने, सूखाताल झील के संरक्षण, संवर्धन करते हुए सौन्दर्यकरण करना है। भविष्य में झील के संरक्षण एवं रख-रखाव हेतु नए डेस्टीनेशन के रूप में भी विकसित किया जायेगा तथा भविष्य में झील के संरक्षण एवं रख-रखाव हेतु धन की कमी न हो। उन्होंने बताया कि झील संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण योजना को पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के अनुकूल बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बेहतर करने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त होंगे उन्हें कार्य योजना में शामिल किया जायेगा।

मण्डलायुक्त ने ज्योलोजिस्ट, इकोलोजिस्ट, हाईड्रोलोजिस्ट को शामिल करते हुए चार सदस्यीय टैक्नीकल एडवाईजरी सब कमेटी का गठन किया जिसमें डाॅ० अजय रावत को अध्यक्ष तथा प्रोफेसर चारू पन्त, अनुपम साह, तथा विशाल सिंह को सदस्य नामित किया गया।

क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि क्षेत्रीय जनता एवं ज्योजिस्ट के जो भी सकारात्मक सुझाव हैं उन्हें शामिल करने के साथ ही जो भी चिन्ताऐं हैं, उन्हें दूर करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि नैनीताल की सुन्दरता एवं अस्तित्व बचा रहे। पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संतुलन के साथ नैनीताल का चहुॅमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग कराया जायेगा तथा कार्य योजना में जो भी आवश्यक संशोधन की आवश्यकता होगी, उन्हें संशोधित किया जायेगा।

डाॅ० अजय रावत ने कहा कि जो भी अच्छा काम होगा उसे प्रमोट किया जायेगा। यदि कोई इकोलोजीकल दृष्टि से संशोधन की आवश्यकता हो तो वह प्रोजेक्ट में शामिल होना चाहिए। उन्होंने सूखाताल में बड़ते अतिक्रमण तथा सूखाताल को रिचार्ज करने वाले नालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विशाल सिंह, चारू पन्त, अनुपम साह, दिनेश साह, मारूति साह, राजीव लोचन साह, ललित तिवारी आदि ने भी महत्वपूर्ण जानकारियाॅ साझा करते हुए अपने-अपने सुझाव रखे।

अत्रिकमण रोकने एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से झील के चारों ओर दीवार निर्माण की सहमति व्यक्त की गयी तथा झील की सतह के सम्बन्ध में मटैरियल का चुनाव नहीं हो पाया। अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने झील के पानी एवं रिचार्ज के बारे तथा कंसलटैण्ट ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन एवं उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नरेन्द्र सिंह भण्डारी, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, जीएम केएमवीएन एपी वाजपेयी, अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय, सभासद गजाला कमाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, कन्सलटेण्ट पंकज मौर्य सहित राजेश साह, नीरज जोशी, अनविता पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय, जीएस राणा, एमपी सिंह, नीता पवार, नोमन सिद्दीकी, एससी भट्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!