Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बाहरी प्रान्तों से आने वाले वाहनों के लिए वैब पोर्टल पंजीकरण करना अनिवार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 जून 2020, हल्द्वानी, (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जनपद में अन्य प्रान्तों से आने वाले समस्त व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से संस्थागत एवं होम कोरेन्टीन किया जायेगा। कोरोना वायरस उच्च संक्रमित प्रदेशो, शहरों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से सात दिन संस्थागत व चैदह दिन होम कोरेन्टीन मे रखा जायेगा। बाहरी प्रान्तों से आने वाले वाहनों के लिए वैब पोर्टल पंजीकरण अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय मे बैठक लेते हुये पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों वाहनो की जनपद के बाॅर्डर पर ही चैकिंग कर ट्रैक किया जाए तथा बाहर से आने वाले वाहनों का पास चैकिंग कर वाहनों में मार्क स्टिकर लगायें जाएं। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रान्तों से बरेली रोड, रामपुर रोड तथा चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को स्टेजिंग एरिया अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार मे लाया जायेगा जहाँ पर लोगो की स्कैनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर हल्द्वानी मे ही संस्थाग अथवा होम कोरेन्टीन किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद मे काशीपुर, बाजपुर सड़क से आने वाले बाहरी प्रदेशों के वाहनों से आने वाले व्यक्तियों को स्टेजिंग एरिया रामनगर मे लाया जायेगा जहां पर उन्हे संस्थागत कोरेन्टीन अथवा होम कोरेन्टीन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा जनपद के बाॅर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने करते हुये सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा बाजपुर से आने वाला सड़क मार्ग पर गड़प्पू पर भी वाहनो की कड़ी चैकिंग कर वाहन यात्रियों को रामनगर व हल्द्वानी स्टेजिंग एरिया भेजा जाए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ संदीप वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!