Breaking News :
>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का आँकड़ा 48 लाख से ऊपर पहुँचा : महाराज

चारधाम यात्रा रूट पर जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग 20 करोड़ के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2023, शनिवार, देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान आस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मण्डित करने के विषय में अफवा फैलाने का मामला हो, मंदिर के गर्भगृह में महिला द्वारा स्वयंभू शिवलिंग पर नोट बरसाने का कृत्य हो या फिर खच्चरों के साथ मानवीय व्यवहार के तहत खच्चर को सिगरेट पिलाने का जघन्य मामला हो, दोषी पाये जाने पर सभी को दण्डित किया जायेगा।

प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान आस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मण्डित करने के विषय में अफवा फैलाने का मामला हो, मंदिर के गर्भगृह में महिला द्वारा स्वयंभू शिवलिंग पर नोट बरसाने का कृत्य हो या फिर खच्चरों के साथ मानवीय व्यवहार के तहत खच्चर को सिगरेट पिलाने का जघन्य मामला हो, दोषी पाये जाने पर सभी को दण्डित किया जायेगा। महाराज की ओर से उनके मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग चारधाम यात्रा को लेकर अनावश्यक अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं साथ विपक्ष भी उन अफवाहों को हवा देने का काम कर रहा है।

महाराज ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं, ऐसे में अनावश्यक मामलों को तूल देकर जो भी यात्रा को बाधित करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु से भी अनुरोध किया है कि वह श्रद्धा भाव से यात्रा नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें। पर्यटन मंत्री महाराज ने केदारनाथ रूट पर स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हेली सेवा के दौरान उसके शोर-शराबे से पढाई में हो रही परेशानी को देखते हुए सभी स्कूल भवनों को साउंडप्रूफ करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि चारधाम यात्रा इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। उन्होने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 48,79,698 (अड़तालीस लाख उनासी हजार छह सौ अट्ठानवे) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 1589893 (पंद्रह लाख नवासी हजार आठ सौ तिरानवे), बद्रीनाथ हेतु 1470290 (चौदह लाख सत्तर हजार दो सौ नब्बे), गंगोत्री हेतु 858275 (आठ लाख अट्ठावन हजार दो सौ पिचहत्तर), यमुनोत्री हेतु 793246 (सात लाख तिरानवे हजार दो सौ छियालीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 167994 (एक लाख नवासी हजार नौ सौ चौरानवे) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि कपाट खुलने से लेकर अभी तक चारधाम में 3094819 (तीस लाख चौरानवे हजार आठ सौ उन्नीस) यात्री दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं।

महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 200839674.00 (बीस करोड़ आठ लाख उनतालीस हजार छह सौ चौहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आंकड़ा आगे और बढ़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!