Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कारगिल दिवस की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सैनिक कल्याण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, हल्द्वानी। 26 जुलाई 2022 कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में हर्षाे उल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सैनिक कल्याण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि कारगिल शौर्य दिवस नैनीताल रोड पर स्थित शहीद स्मारक पार्क पर प्रातः 09ः30 बजे जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक वीर जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात शेष कार्यक्रम को एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित किया जाएगा ।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल जी.एस. बिष्ट ने बताया कि शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जो भी तैयारियों एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों/सैन्य यूनिट में सेवारत सैनिकों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने को कहा।

शौर्य दिवस के अवसर पर जनपद के विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने, जिला क्रीड़ा अधिकारी को खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए । निबंध व खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई की व्यवस्था करने हेतु मुख्य नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल जी.एस. बिष्ट, एस पी सिटी हरबंस सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!