Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने वार्डवार तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। एनआईसी कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नोडल नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर वार्ड में स्थानीयजनों की छोटी-छोटी समिति बनाकर जैविक और अजैविक कूड़ा सैगरिकेशन को लेकर जागरूक किया जाय। समिति में कालेज के छात्राओं,नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर को भी शामिल किया जाय। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के हर वार्ड में सैगरिकेशन अभियान की मुहिम को लेकर किए जा रहे कार्यों की हर सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गिला कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका क्षेत्रांर्गत बर्मी कम्पोस्ट पिट और बढ़ाए जाय। ताकि गिला कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया और सरल हो सकें। बर्मी कम्पोस्ट पिट में तैयार हो रही खाद को कृषि और उद्यान विभागों की नर्सरियों के उपयोग में लाने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर पालिक क्षेत्रांर्गत बनाए गए बर्मी कम्पोस्ट पिट में गिला कूड़ा निस्तारण की प्रक्रियाओं को देखने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी बनाएं गए वर्मी कम्पोस्ट पिट का प्रमाण पत्र सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण के लिए हर वार्ड के गली मोहल्लों के लोगों को गिला और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कर पर्यावरण मित्रों को देने के लिए प्रेरित किया जाय। साथ ही जो गली, मोहल्ला अथवा भवन स्वामी गीले कूड़े का वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से निस्तारण कर रहें है उन्हें नगर पालिका स्टार रेटिंग देकर प्रोत्साहित करें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.एन काला,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,इंस्पेक्टर कुसुमलता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!