Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

धारचूला, मुनस्यारी के पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी ने आला अधिकारियों के साथ की बैठक

लोकल यूथ को गाइड ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे गाइडर के रूप में स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होंगे और पलायन रोकने में सहायता मिलेगी : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, पिथौरागढ़। जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धारचूला, मुनस्यारी के पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा कैंप कार्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि धारचूला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे – आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, भीम की खेती, ओम पर्वत, नाभीढांग, काली नदी उद्गम स्थल, शेषनाग पर्वत, व्यास गुफा आदि अन्य पर्यटक स्थलों को, वहीं दूसरी ओर मुनस्यारी क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रमुख पर्यटक स्थल जैसे- गरम पानी स्रोत मदकोट, पंचाचुली पर्वत शिखर, खालिया टॉप, छिपलाकेदार, मिलम ग्लेशियर आदि अन्य पर्यटक स्थलों को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। जनपद के पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होने से जनपद के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे वही जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान भी मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित डीएफओ को पर्यटक स्थलों को इको पर्यटन कलस्टर के रूप में चयनित कर विकसित करने के लिए कहा। जनपद अंतर्गत रिवर राफ्टिंग, पैरलल, साइकिलिंग/माउंटेन बाइकिंग, एंगलिंग, फिशरीज, पैराग्लाइडिंग, कैक्टस रॉक गार्डन, कल्चरल टूरिज्म आदि अन्य क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनायें हैं जिनके माध्यम से जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है। लोकल यूथ को गाइड ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे गाइडर के रूप में स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होंगे और पलायन रोकने में सहायता मिलेगी।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, कृषि अधिकारी रितु टमटा, सीएचओ त्रिलोक राय आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!