Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जज़्बे को सलाम : ऋषिकेश साइकिल क्लब के ‘रेड राइडर्स’ एक बार फिर ऋषिकेश से नए ट्रैक श्री टपकेश्वर महादेव की यात्रा पर पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर, 2020, रविवार, देहरादून। आज 20 सितम्बर, 2020, रविवार को ऋषिकेश साइकिल क्लब के सभी ‘रेड राइडर्स’ एक बार फिर ऋषिकेश से नये ट्रैक श्री टपकेश्वर महादेव की यात्रा पर पहुँचे, जहॉं पर श्री टपकेश्वर महादेव मन्दिर समिति के संरक्षक लाल चन्द शर्मा द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया ।
ऋषिकेश साइकिल क्लब के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि क्लब के रेड राइडर्स पिछले कुछ माह से लगातार साइकिल चला रहे हैं और हमारे क्लब द्वारा ऋषिकेश से नरेन्द्र नगर, कुंजापुरी, कालू सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध एवं ऋषिकेश से मालाखुंटी, ऋषिकेश से हरिद्वार, चीला होते हुऐ ऋषिकेश तथा ऋषिकेश से डाट काली मन्दिर देहरादून जैसे लम्बे ट्रैक किये हैं; जबकि हम सभी रोज लगभग 40 किलोमीटर का सफ़र तय करते हैं। क्लब में ज़्यादातर राइडर्स 40 साल से अधिक हैं। सबसे बड़े राइडर 59 साल के हैं, जो लगातार हर ट्रैक में भाग लेते हैं ।
श्री टपकेश्वर मन्दिर समिति के संरक्षक लाल चन्द शर्मा ने कहा कि आज के कोरोना महामारी के इस दौर में जहॉं एक ओर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व कोरोना की दवा बनाने को डब्ल्यू.एच.ओ. से लेकर पूरे विश्व की सरकारें प्रयासरत है, जबकि आज खुद के प्रयासों से हम अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और उसके लिये साइकिल सबसे अच्छा माध्यम है। ऋषिकेश साइकिल क्लब के द्वारा चलाये जा रहे ये अभियान का हम स्वागत करते हैं ।
यात्रा में क्लब के सदस्यों में यशपाल चौहान, नीरज शर्मा, पंकज अरोड़ा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र भण्डारी, विपिन शर्मा, नरेन्द्र कुकरेजा, बिक्रम शेरगे शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!