Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, कोटद्वार। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सीमाओं की सुरक्षा को तैनात गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11 वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। पोखड़ा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सकनोली निवासी मनदीप की शहादत की सूचना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।

ग्राम सकनोली के प्रधान मेहरबान सिंह ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे सेना से आए फोन के जरिए उन्हें मनदीप की शहीद हुए की जानकारी मिली। फोन पर जानकारी दी गई कि गुलमर्ग क्षेत्र में एक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान मनदीप शहीद हो गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने मनदीप के पिता सत्यपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। बताया कि खबर सुनने के बाद से मनदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को मनदीप की पार्थिव देह उनके आवास में पहुंचेगी। बताया कि मनदीप सतपाल सिंह की इकलौती संतान हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष मनदीप दो माह की छुट्टी पर घर आया था और उसी दौरान उसकी सगाई भी हुई थी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मनदीप ने पुन: घर आना था और उसकी शादी की तैयारियां की जानी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!