Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। छोटे-छोटे लाल रंग के ये गुच्छे न सिर्फ दिखने में सुहावने लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर में ऐसे असरदार गुण छिपे हुए हैं, जो न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाते हैं बल्कि इसे अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। अंगूर तीन रंगों में पाए जाते हैं – हरे, काले और लाल। इन तीनों में से, लाल अंगूर सबसे ज्यादा स्वास्थ्य लाभ देने वाला माना जाता है। लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और रेशों की मात्रा होती है। लाल अंगूर के सेवन से हमारा पाचन तंत्र सुधरता है, शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और हृदय रोगों से बचाव होता है। यही नहीं, लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं और कई प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाल अंगूरों में बोरॉन नामक खनिज पाया जाता है, जो पुरुष हार्मोन के उत्पादन में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लाल अंगूर का नियमित सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन पुरुषों की सेक्स पावर और लाइबिडो को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, लाल अंगूर को डाइट में शामिल करके पुरुष अपनी सेक्स लाइफ को और अधिक सकारात्मक बना सकते हैं।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट धमनियों को साफ रखते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। रेस्वेराट्रोल नामक यौगिक लाल अंगूर में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करना
अंगूर में पाये जाने वाले पोटैसियम से रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद मिलती है। लाल अंगूर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं जो रक्तचाप को कम करने में सहायक होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर में ल्यूटिन और जेक्संथिन नामक कैरोटेनॉयड पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट  गुण होता है जो आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव कम करता है।

स्किन के लिए
लाल अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन और रेस्वेराट्रोल त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इसका रस त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह सनबर्न और त्वचा के अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *