Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के विद्यालयों में शिक्षकों के 4000 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून,प्रदेश के विद्यालयों में रिक्त पड़े एलटी और प्रवक्ता के लगभग 4000 पदों को वॉक इन इंटरव्यू के जरिये अस्थायी तौर पर भरे जाने की कवायद शुरू होने जा रही है। नियमित भर्ती के जरिये शिक्षक मिलने तक अगले शैक्षणिक सत्र से पहले अस्थायी तौर इन शिक्षकों की भर्ती प्रधानाचार्य व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के जरिये की जाएगी।

इसमें पात्रता पूरी करने वाले स्थानीय युवाओं को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा सरकार नियमित भर्ती में अब टीइटी पास पुराने बीएड धारकों को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने के पक्ष में है। इसके लिए जल्द ही यह मसला कैबिनेट में लाया जाएगा। नवोदय विद्यालयों में तैनात सरकारी शिक्षकों को विभाग में वापस लाकर वहां भी वॉक इन इंटरव्यू के जरिये नई नियुक्ति की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के संबंध में निर्णय लिया गया। दरअसल, पहले ये पद गेस्ट टीचर के रूप में भरे जाते थे,  लेकिन कोर्ट से इस पर रोक लगाने के बाद अब इन पदों को वॉक इन इंटरव्यू के जरिये अस्थायी तौर पर भरने का निर्णय लिया गया है।

इन शिक्षकों को 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिव को इस संबंध में जल्द प्रस्ताव बनाकर न्याय विभाग से इसका परीक्षण कराने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी तरह की कानूनी अड़चन न आए।बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों को वापस लाने पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऐसे तकरीबन 150 शिक्षकों को वापस विभाग में लाकर सरकारी विद्यालयों में भेजा जाएगा। इससे नवोदय विद्यालयों में जो पद रिक्त होंगे, उन्हें भी वॉक इन इंटरव्यू के जरिये भरा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!