Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती- डा. धन सिंह रावत

प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन

अधिकारियों को दिये निर्देश, माह जुलाई तक पूर्ण करें नियुक्ति प्रक्रिया

देहरादून। सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्रथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने व सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। डा0 रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल रिक्त 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 2917 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है। डा. रावत ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिकाओं के चलते प्राथमिक शिक्षकों के अवशेष 451 पदों पर न्यायालय के निर्णय के उपरांत दूसरे चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कर चयनित शिक्षकों को माह जुलाई तक नियुक्ति प्रदान करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया हैं ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुये विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने पादर्शिता के साथ शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने, प्रदेशभर के विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों को उपलब्धता सुनिश्चित कर छात्र-छात्राओं को कक्षावार किताबे वितरित करने को भी कहा। डा. रावत ने विभागीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!