Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
फिल्म-जगतमनोरंजन

रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 नवम्बर 2023, मुंबई। पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई की और अब एक महीने के अंदर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है। वामसी के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थलापति विजय की लियो के आगे टाइगर का हाल कुछ ठीक नहीं था, लेकिन फिर भी फिल्म ने 21 दिनों तक करोड़ों में कमाई की।

थिएटर्स में कमाल दिखाने के बाद लोगों को टीएनआर के ओटीटी रिलीज का इंतजार था। अब आखिरकार फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। रवि तेजा और नुपुर सेनन की फिल्म टीएनआर आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

टाइगर नागेश्वर राव की कहानी एक ऐसे चोर की है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। टाइगर (रवि तेजा) चोरी करने और पुलिस को अनोखे तरीके से चकमा देने के लिए मशहूर है। उसकी प्रेमिका का किरदार नुपुर सेनन ने निभाया है। बात करें स्टार कास्ट की तो रवि तेजा और नुपुर सेनन के अलावा गायत्री भारद्वाज, रेनू देसाई, सुदेव नायर जैसे अभिनेता लीड रोल में हैं।

टाइगर नागेश्वर राव ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ के साथ खाता खोला था। विजय की लियो की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छा-खासा कारोबार किया था। पहले हफ्ते फिल्म ने 29.44 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते कारोबार 6.61 करोड़ रहा। तीसरे हफ्ते का कलेक्शन सिर्फ 1.45 करोड़ था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 21 दिनों में कुल 37.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!