Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
फिल्म-जगतमनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ के मुकाबले बंपर कमा रही रवि तेजा की फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023, मुंबई। रवि तेजा-स्टारर ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने शानदार ओपनिंग की थी। वहीं फिल्म में रवि तेजा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘टाइगर नागेश्वर राव’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

‘टाइगर नागेश्वर राव’ का डायरेक्शन वामसी ने किया है और ये एक तेलुगु पीरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. रवि तेजा की इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 8.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसमें तेलुगु में 8 करोड़ का कारोबार किया था और हिंगी में फिल्म ने 20 लाख की कमाई की थी। वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की शनिवार यानी दूसरे दिन की कमाई 4.87 करोड़ रुपये हो सकती है। इसी के साथ ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 13.07 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ भी रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘गणपत’ की कमाई 2.36 करोड़ है। यानी ‘गणपत’ का दो दिनो का कुल कलेक्शन सिर्फ 4.87 करोड़ हो पाया है। जबकि रवि तेजा की फिल्म की दो दिनों की कलु कमाई 13 करोड़ से ज्यादा है. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की फिल्म के आगे रवि तेजा की फिल्म ही बंपर कमाई कर रही है।

बता दें कि ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में रवि तेजा के अलावा नुपुर सेनन, गायत्री भारद्वाज, अनुपम खेर, रेनू देसाई, जिशु सेनगुप्ता और मुरली शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं ये  फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!