Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
खेल-जगत

रवि शास्त्री टी20 विश्व कप के बाद देंगे इस्तीफा, कहा-मुझे जो चाहिए था हासिल कर लिया

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री टी20 विश्व कप के बाद अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद इस पद से इस्तीफा दे देंगे यह साफ हो गया है। इससे पहले भी खबरें आई थी कि वह अब अपना करार आगे बढ़ाना नहीं चाहते। एक हालिया इंटरव्यू में शास्त्री ने इस बात का संकेत देते हुए कहा, “मैं तो मानता हूं कि जो कुछ भी मुझे चाहिए था हासिल कर लिया है।”

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए शास्त्री बोले, “पांच साल नंबर एक (टेस्ट रैंकिंग में) के तौर पर बने रहना, आस्ट्रेलिया में जाकर दो बार जीत हासिल करना और इंग्लैंड को भी उसके घर पर हराया। मैंने इस बार माइकल आर्थटन से बात की और उनको कहा मेरे लिए तो इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता, कोरोना के समय में आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में हराया और इंग्लैंड की टीम को भी उसके घर पर मात दी। हमने 2-1 की बढ़त हासिल की और जिस तरह से लार्ड्स और ओवल में खेला वो बहुत ही शानदार था।”

आगे उन्होंने कहा, “हमने लगभग सभी टीम को उसके घर पर जाकर लिमिटेड ओवर फार्मेट में भी हराया है। अगर जो टी20 विश्व कप को जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो यह सोने पर सुहागा होगा। अब इससे ज्यादा कुछ और नहीं हो सकता। मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि जो कुछ भी इस टीम से मैंने चाहा था उससे कहीं ज्यादा हासिल करके दिया है इसने। आस्ट्रेलिया को बाहर जाकर हराना और कोविड के वक्त में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त, यह मेरे लिए चार दशक के क्रिकेट में मेरे लिए सबसे ज्यादा संतुष्टी वाला पल है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!