Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड

तहसील और जिला पूर्ति कार्यालयों में भी मिलेंगी राशन कार्ड सेवायें

राशन कार्ड में संशोधन के लिए मुखिया का फोन नंबर से प्राप्त ओटीपी निभाएगा अहम भूमिका

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 16 मई 2026, देहरादून। भारत सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने तथा अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे।

सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवायें उपलब्ध हो सकेंगी।

अब नए राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक आधिकारिक पोर्टल uk.smartpds.nic.in पर सीधे Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवा रहा है तो उसे आधार कार्ड आधारित ओटीपी सत्यापन के माध्यम से लॉगिन करना होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड धारकों को किसी भी संशोधन के लिए राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर सक्रिय होना आवश्यक है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा आरसीएमएस पोर्टल को यूआरसीएमएस पोर्टल में परिवर्तित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। अब राशन कार्ड धारक घर बैठे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ-साथ पुराने कार्ड में संशोधन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए नागरिक तहसील एवं जिला पूर्ति कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से राशन कार्ड संबंधी सेवायें अधिक पारदर्शी और सरल होंगी।

पुराने राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी कराने की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी पुराने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 30 मई से पहले सभी राशन कार्ड धारक “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

नए राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मुखिया के पैन कार्ड की प्रतिलिपि
  • बिजली बिल की प्रतिलिपि
  • मुखिया की बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
  • गैस बुक की प्रतिलिपि

राशन कार्ड को एक दुकान से दूसरी दुकान ट्रांसफर कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • प्रार्थना पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
  • गैस बुक की प्रतिलिपि
  • बिजली बिल की प्रतिलिपि
  • राशन कार्ड की प्रतिलिपि

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!