Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मधुबन आश्रम की ओर से धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, मुनिकीरेती/देहरादून। शरद पूर्णिमा पर मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम की ओर से नगर में भव्य रूप से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास, वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृष्णाचार्य महाराज, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य आदि ने संयुक्तरूप से जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग चढ़ाया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने भी जगन्नाथ यात्रा में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद लेकर शहर की खुशहाली की मनोकामना के लिए भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती की।

रविवार, 9 अक्टूबर 2022 को मधुबन आश्रम में भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की 25वीं झांकी निकाली गई। आश्रम हरे राम हरे कृष्णा के भजनों से गूंज उठा। आश्रम से लेकर कैलासगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा, मुख्य बाजार, रेलवे रोड होते हुए गुरु नानक इंटर कॉलेज परिसर में यात्रा का समापन हुआ। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। जिस मार्ग से रथ को निकाला गया, उस मार्ग पर भक्तों ने झाड़ू से सफाई की।

वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है मान्यता है कि रथ के आगे झाड़ू लगाने तथा रथ को रस्सी के सहारे खींचने से इस सांसारिक जीवन में दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। भगवान उन्हें इस जन्म के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं। साथ ही भगवान उनकेे सभी मनोकामना पूरी करते हैं। मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया गया।

श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान डांडिया सहित राधा माधव कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में साधु-संत सहित नगर तथा आसपास क्षेत्र से आए श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन मंडलियों और भक्तों ने भगवान श्रीराधाकृष्ण का गुणगान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!