Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मनाया भव्य स्थापना दिवस एवं वरिष्ठ व्यापारी व समाजसेवी सम्मान कार्यक्रम

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का हुआ उत्तराखंड में आगाज

आकश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2022, रविवार, देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का उत्तराखंड में हुआ आगाज। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस कई प्रदेश में मनाते हुए, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी भव्य रूप से मनाया गया।

इस मौके पर सर्वप्रथम उत्तराखंड की होनहार बेटी अंकिता भंडारी के सम्मान में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया गया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में उत्तराखंड के व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मेयर माननीय सुनील उनियाल गामा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के.के. शर्मा ने की।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डी.डी. अरोड़ा और मधु सचिन जैन ने किया।

प्रमुख व्यवसायी नेता विनय गोयल, राजेंद्र गोयल, बिपिन नाग़लिया, पंकज मैसोन, कमलेश अग्रवाल एवं व्यापारी सम्मान सुकुमार जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, निकुंज गुप्ता, संदीप जैन, अजय जैन आदि को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आये संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकान्त शर्मा ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी।
इसी क्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष .विवेक त्यागी ने संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग राज्यों में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन जैन, महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कुलदीप विनायक, राहुल चौहान, अमित अरोड़ा, सागर गुरंग, नितिन गोयल, पूनम मसीह, पूनम मंमगाई, गीता वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!