Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को समस्त बीएलओ अपने सम्बन्धित मतदेय स्थल पर रहेंगे उपस्थित

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2021 को भौतिक/वर्चुअल रूप से 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त अनुपालन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त तहसीलदार) को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2021 को प्रत्येक बीएलओ की प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर, आयोग द्वारा नियत, शपथ ग्रहण करायेंगे व प्रारूप 6, 7, 8, 8ए प्राप्त करेगें। प्रत्येक ईआरओ/ए ईआरओ यह सुनिश्चित करेंगें कि 25 जनवरी 2021 को सभी बीएलओ प्रातः 09 बजे से सांय 04 बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में प्रारूपों के साथ अनिवार्यतः उपस्थित रहें और इसका औचक निरीक्षण बीएलओ सुपरवाईजरों/समन्वयक/कानूनगो/नायब/अपर तहसीलदार के माध्यम से अवश्य कराया जाए। उक्त कार्य में किसी भी बीएलओ द्वारा लापरवाही बरती जाती है या अनुपस्थित पाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के सापेक्ष कार्यवाही की अमल में लाई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!