Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

देश में तेजी से सुधर रही है कोरोना महामारी की स्थिति : संक्रमण दर 10 फीसद गिरी; एक्टिव केस भी हुए कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार,  नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार नरमी आ रही है। पिछले दो हफ्ते के दौरान संक्रमण दर में करीब 10 फीसद की गिरावट आई है। एक हफ्ते से अधिक समय से प्रतिदिन नए मामलों से अधिक मरीज ठीक भी हो रहे हैं और इसके परिणाम स्वरूप सक्रिय मामले यानी जिन लोगों का अस्पताल में या घरों में इलाज चल रहा है उनकी संख्या भी 25 दिन बाद घटकर 30 लाख से नीचे आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों से मिले आंक़़डों के मुताबिक दो हफ्ते पहले यानी आठ मई को संक्रमण दर 22.18 फीसद थी। शुक्रवार यानी 21 मई को संक्रमण दर गिरकर 12.59 फीसद पर आ गई। इस दौरान रिकॉर्ड 20.61 लाख नमूनों की जांच की गई है।अगर दैनिक मरीजों की बात करें तो इसमें भी लगातार गिरावट आ रही है और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2.54 लाख नए मरीज सामने आए हैं, इसमें झारखंड के आंकड़े शामिल हैं, क्योंकि समाचार लिखे जाने तक राज्य के आंकड़े नहीं मिले थे।
इस दौरान 3.52 लाख लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,142 मरीजों की मौत भी हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र में 1,263, तमिलनाडु में 467, कर्नाटक में 353 और दिल्ली में 252 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 62 लाख 85 हजार से अधिक हो गई है। इनमें से दो करोड़ 30 लाख 58 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं और 2,95,508 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 29,20,221 हैं। इससे पहले 27 अप्रैल को सक्रिय मामले 30 हजार से कम ([29,72,023)] थे।
दैनिक संक्रमण दर
दिन        संक्रमण दर ([प्रतिशत में)]
21 मई        12.59
20 मई        13.44
19 मई        13.31
18 मई        14.10
17 मई        17.80
16 मई        16.98
15 मई        19.26
14 मई        18.30
13 मई        19.45
12 मई        17.56
11 मई        17.83
10 मई        24.83
9 मई         21.64
8 मई         22.18
ज्यादा नए केस वाले राज्य :
राज्य             नए मामले          कुल संक्रमित ([लाख में)]
तमिलनाडु       36,184                  17.70
कर्नाटक         32,218                   23.67
केरल             29,673                   22.93
महाराष्ट्र        29,644                   55.27
आंध्र प्रदेश     20,937                   15.42
बंगाल           19,847                   12.29
ओडिशा         12,523                    6.68
उत्तर प्रदेश    7,682                     16.59
राजस्थान      6,225                      9.03
हरियाणा       5,643                      7.28
पंजाब           5,253                      5.28
बिहार           5,154                      6.81
छत्तीसग़़ढ    4,943                      9.41
मध्य प्रदेश    4,384                      7.57
गुजरात        4,251                       7.80
जम्मू–कश्मीर 3,848                     2.63
उत्तराखंड       3,626                     3.07
दिल्ली            3,009                   14.12
हिमाचल प्रदेश 2,662                     1.75

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!