Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ तो जान से मारने की दी धमकी 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। हर बार समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की है।

बताया कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसका जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी। इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया।

लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि राहुल और गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *