Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देवभूमि पत्रकार यूनियन की रानीखेत नगर इकाई का किया गया गठन

संदीप पाठक अध्यक्ष, कामरान कुरैशी महासचिव और अजय पुनेठा बने कोषाध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022, रानीखेत। देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नगर इकाई का गठन किया गया। खड़ी उसके बाद बाजार पाठक भवन बाजार में आयोजित बैठक में देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने सर्वसवम्मति से नगर इकाई का गठन करते हुए संदीप पाठक को अध्यक्ष, हर्षवर्धन पंत को उपाध्यक्ष, महेश जोशी को उपाध्यक्ष, कामरान कुरैशी को महासचिव, मौ0 तस्यब को सचिव, अंकित अग्रवाल को सचिव, अजय पुनेठा को कोषाध्यक्ष और अर्चित अग्रवाल को संगठन मंत्री; हेमंत मेहरा संगठन मंत्री बनाये जाने की घोषणा की। बैठक में उपस्थित लोगों ने नवनियुत्तफ़ पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

रानीखेत नगर इकाई के गठन पर सभी को बधाई देते हुए कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड में पत्रकार हितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। संगठन पिछले कई वर्षों से पत्रकारों से जुड़ी की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है। जिससे पत्रकारों की कई समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री गुलाटी ने कहा कि रानीखेत मेरी कर्मभूमि रही है। यहां वर्षाे तक मैने पत्रकारिता की है। यहां पर देवभूमि यूनियन का गठन होना खुद मेरे के लिए भी गौरव की बात है। कुमांऊ प्रभारी ने नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आहवान करते हुए कहा कि आज पत्रकारों में आपसी फूट की वजह से पत्रकारिता कमजोर होती जा रही हैं। पत्रकारों के एकजुट न होने का खामियाजा पत्रकारों को ही भुगतना पड़ता है इसी के चलते प्रशासन पत्रकारों को कमजोर करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो ट्रेड यूनियन से सम्बद्ध है और श्रम विभाग में भी पंजीकृत है। संगठन पूरे प्रदेश में पत्रकारों को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है। गढ़वाल में लगभग सभी नगर इकाईयों का गठन हो चुका है अब कुमांऊ में इकाईयों का गठन तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही कुमांऊ भर में अन्य इकाईयों का भी गठन किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। पत्रकारों की जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से शासन तक मजबूती से उठाया जायेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर एक मंच पर आने का आहवान किया। बैठक में पत्रकारों ने रानीखेत में प्रेस क्लब भवन की मांग के साथ ही सहायक सूचना अधिकारी की नियुत्तिफ़ की मांग उठाई। पत्रकारों ने कहा कि पूर्व में यहां सहायक सूचना अधिकारी की नियुक्ति की गयी थी लेकिन लम्बे समय से सहायक सूचना अधिकारी को यहां से हटा दिया गया है जिससे पत्रकारों को सूचनाओं के आदान प्रदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुमांऊ प्रभारी ने मामले को शासन स्तर पर उठाने की बात कही। इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई मिलजुलकर लड़ी जायेगी। बैठक को अन्य पत्रकारों ने भी सम्बोधित किया।

कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी का रानीखेत पहुंचने पर शहर के पत्रकारों के साथ ही व्यापारी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष चौधरी, व्यापार मंडल संगठन मंत्री जगदीश अग्रवाल, रानीखेत छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष डी.एन. बड़ोला, मनीष चौधरी, अजय पुनेठा आदि समेत कई लोग मौजूद थे ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.