Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशदेश

अयोध्या में इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, शुभ तारीख आयी सामने

पीएम मोदी को भेजा गया न्योता

अयोध्या। राम मंदिर का उद्धाटन अगले साल 22 जनवरी को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में चल रही बैठक में फैसला हुआ है कि 22 जनवरी 2024 को गर्भ गृह में राम लला विराजमान होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा।

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही मैराथन बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रबंधन समिति की बागडोर आरएसएस नेता भैया जी जोशी के हाथ में रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले अयोध्या में खास तैयारी भी की जाएगी।

राम मंदिर के उद्घाटन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य जाने-माने लोग और साधु-संत मौजूद रहेंगे। इससे पहले अभी हाल में ही सीएम योगी ने अध्योध्या जाकर राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। इससे पहले ही ऐसे खबरें थी कि मंदिर का उद्घाटन अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव मई में प्रस्तावित हैं।

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। मंदिर का प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है। मंदिर के उद्धाटन के बाद मंदिर को सभी भक्तों के लिए हमेशा के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर में 42 दरवाजे लगाए जाएंगे। मंदिर के गर्भ गृह में सोने का एक छोटा सा दरवाजा भी लगाया जाएगा। मंदिर के दरवाजों पर मोर, कलश, चक्र और फूल की नक्काशी उतारी जाएगी। गर्भ गृह में भगवान राम की दो बाल स्वरुप की मूर्तियां लगी होंगी। इनमें एक मूर्ति चल तो दूसरी अचल होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!