Breaking News :
>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
उत्तराखण्ड

“जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते, ऐसे लोगों चिह्नित होने चाहिए” : रमेश पोखरियाल निशंक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अगस्त 2022, रविवार, देहरादून।  पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

तिरंगा हाथ में लिए भारी जुनून के साथ नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान, स्वाभिमान एवं देश की पहचान है। अगली सदी में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तथा स्वर्णिम भारत होगा।

उन्‍होंने कहा कि जो लोग इसे अपना देश नहीं मानते या नहीं मानना चाहते, ऐसे लोग चिह्नित होने चाहिए। वहीं उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान का बचाव करते हुए निशंक ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से लिया गया। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सब जगह लोग उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं।

सांसद निशंक ने लक्सर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ नगर में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत की छवि बदली है।

देश की आजादी के दौरान नागरिकों में जो जुनून था देश की आजादी के बाद पहली बार उसी तरह लोगों में जुनून है। दावा किया कि आने वाली सदी पूरी तरह से भारत व भारतवासियों की होगी और पूरी दुनिया भारत का नेतृत्व स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली अभियान ने देश भर के नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई है।

इस अभियान को देश के हर राज्य, हर शहर और हर गांव में भारी समर्थन मिल रहा है। रैली में मौजूद भाजपाइयों ने घर-घर घूमकर लोगों को तिरंगा वितरित किए। साथ ही उन्होंने 15 अगस्त तक यह ध्वज अपने घर पर लगाने की अपील भी की।

रैली में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नपा अध्यक्ष अंबरीष गर्ग, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी, बिशनपाल कश्यप, डा. अजय गुप्ता, राजवीर कश्यप, डेविड मुखिया, शोभाराम प्रजापति, पृथ्वी सिंह राणा, जसवीर बसेड़ा, डाॅ. महिपाल, राहुल गर्ग, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!