Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिर शुरू हुआ रामायण, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरियल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। ऐसे में एक बार फिर से पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की ‘रामायण’ प्रसारित किया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन के समय ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे  कई 80 और 90 के दशक के सीरियल का  प्रसारण किया गया था। वहीं ‘रामायण’ ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। वहीं अब ‘रामायण’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये है कि एक बार फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू होने जा रहा है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसे स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। अब एक बार फिर से दर्शक इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे। वहीं दर्शक अपने भगवान श्री राम के एक बार फिर से दर्शन कर पाएंगे। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। वहीं ऐसे में इस सीरियल का शुरू होना दर्शको के लिए एक खास तोहफा है।

विदित रहे कि इस ‘रामायण’ में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है। वहीं ‘रामायण’ ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!