Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा : ‘दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे, मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, नई दिल्ली। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने के लिए रोजाना सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इस फिल्म को दिखाने के लिए कई राज्यों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री भी कर दिया है। वहीं इस फिल्म के कारण सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले कर्माचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मल्टीप्लेक्स में पॉपकॉर्न और पानी-कोल्ड ड्रिंक बेचने वालों को काफी परेशानी हो रही है। दर्शक फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखते वक्त न कुछ खा रहे हैं और न पी रहे हैं। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय भी देते रहते हैं।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘अभी-अभी एक मल्टीप्लेक्स मैनेजर ने बताया कि पॉपकॉर्न और पानी-कोल्ड ड्रिंक की बिक्री बहुत कम हो गई है क्योंकि लोग फिल्म देखते वक्त स्नैक्स खाने या कोक पीने के मूड में नहीं हैं।’ सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

निर्देशक के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सनडे को धुआंधार कमाई की है। अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए फिल्म ने नया मुकाम हासिक किया है। कुल मिलाकर यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

10 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जो झंड़े गाड़ें हैं इसकी उम्मीद इस फिल्म के मेकर्स को भी नहीं रही होगी। द कश्मीर फाइल्स ने 10वें दिन यानि सनडे को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ के आस पास की कमाई की है। यह एक ही दिन में अब तक की सबसे अधिक कमाई है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कमाई पहले दिन के कलेक्शन से 9 गुना ज्यादा है। अब, किसी को आश्चर्य नहीं होगा अगर फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!