Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रवक्ता राकेश टिकैत से तीखे सवाल पूछने वाली छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार। दिल्ली के बादली के ढांसा बार्डर के मंच पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रवक्ता राकेश टिकैत से तीखे सवाल पूछने वाली छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने शनिवार को बताया कि सात मार्च को निलौठी गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। रमेश दलाल ने कहा कि राकेश टिकैत से एक बेटी ने सवाल पूछ लिए, लेकिन टिकैत कोई जवाब नहीं दे सके। छात्रा से माइक छीन लिया गया। वह बेटी निलौठी में आए और इस मंच के माध्यम से चाहे हजार सवाल पूछे, उनका जवाब दिया जाएगा। आखिर युवाओं की बात नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। रमेश दलाल ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा बेटी की आवाज को दबाना गलत था। उसकी आवाज को दबाना नहीं चाहिए था बल्कि बोलने का मौका देना चाहिए था। संविधान सत्याग्रह आंदोलन को लेकर दलाल ने कहा कि जमीन का उचित मुआवजा लेकर ही रहेंगे।

विदित रहे कि हरियाणा की छात्रा से माइक छीनने की घटना का निलौठी में चल रहे धरने में विरोध किया गया है। दरअसल,भूमि अधिग्रहण के मसले पर निलौठी में पांच राज्यों के किसानों का संविधान सत्याग्रह आंदोलन के तहत 51 दिन से धरना चल रहा है। इस धरने में शामिल लोगों ने एक सुर में राकेश टिकैत की कड़ी निंदा की और छात्रा को सम्मानित करने का फैसला है। फिलहाल छात्रा या उसके परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पायी है।

शुक्रवार को राकेश टिकैत ढांसा बार्डर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान हरियाणा से आई एक छात्रा मंच पर गई और कुछ बोलने की इच्छा जाहिर की। मंच पर मौजूद लोगों ने छात्रा को माइक दे दिया। छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछा कि अगर प्रदर्शनकारी और सरकार अपने रुख पर अड़े रहे तो यह धरना प्रदर्शन कहां तक जाएगा आखिर यह खत्म कब होगा। आखिर समस्या का हल कैसे निकलेगा। छात्रा के सवालों का जवाब टिकैत नहीं दे पाए। मंच पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रा से माइक छीन लिए और उसका नाम, पता पूछने लगे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!