Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

राकेश टिकैत ने कहा : ऐसे ही शहीद किसानों के दम पर आज किसान सीमाओं पर मजबूती से डटे हुए हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को खत्म किए जाने को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरना प्रदर्शन को आज 11 माह पूरे हो चुके हैं। इस आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत भी हुई। किसान नेताओं की ओर से इन मृतकों को शहीदों का नाम दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस मौके पर कहा कि ऐसे ही शहीद किसानों के दम पर आज किसान सीमाओं पर मजबूती से डटे हुए हैं। वो कई बार किसानों को आंदोलन को तेज करने की अपील भी कर चुके हैं। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों को 11 माह पूरे हो चुके है। आंदोलन के शहीदों को नमन करता हूं। इन शहीदों के दम पर ही आज किसान सीमाओ पर मजबूती से डटे है

उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया इसमें फिर लिखा कि काले कृषि कानूनों की वापसी और MSP पर जब-तक गारंटी कानून नहीं बनाएं जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।, राकेश टिकैत कृषि कानूनों को खत्म किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात पहले भी कई बार कह चुके हैं, अब 11 माह पूरे होने पर उन्होंने अपनी इस बात को फिर से दोहराया। इससे पहले भी वो कई बार इस बात को कह चुके हैं कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है तब तक वो घर वापस नहीं जाएंगे। आंदोलन स्थल पर जुटे किसान भी तब तक अपनी घर वापसी नहीं करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज 26 जनवरी के लिए अपने ट्विटर हैंडल से ये भी ऐलान किया गया था कि वो सभी जिला मुख्यालयों पर लखीमपुर खीरी मामले में आरोपित गृहराज्यमंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयारी करने को भी कहा गया था। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की मांग को देखते हुए उनसे कई दौर की बातचीत की जा चुकी है मगर अब तक उसका सर्वमान्य हल नहीं निकल सका है। किसान नेता अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.