Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “एक भी किसान को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार, बाजपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रुद्रपुर रैली में शामिल होने के लिए जाते समय 10 मिनट बाजपुर में रुके। उन्होंने दावा किया कि बाजपुर के 20 गांव की जमीन से एक भी किसान को उजड़ने नहीं दिया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी। उनके पिता ने एस्कॉर्ट फार्म सहित बाजपुर की अनेकों जमीनों को बचाने का काम समय-समय पर किया है और उनका पुत्र होने के नाते उनकी भी जिम्मेदारी है बाजपुर की जमीनों को बचा कर रखा जाए। उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल होने वाले राजनीतिक व्यक्तियों के संबंध में कहा कि जो भी नेता किसानों के समर्थन में आना चाहे वह अपनी पेंशन सरकारी सुविधा को त्याग कर हमारे साथ शामिल हो हम उसका स्वागत करेंगे राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए किसानों का मंच उपलब्ध नहीं होगा।

राकेश टिकैत ने खाली होते पहाड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ में अच्छी खेती हो सकती है, हम चाहते हैं कि किसान पहाड़ों में खेती कर देश की सीमाओं की रक्षा में योगदान करें। उन्होंने कहा कि पहाड़ की उन्नत किस्म की फसलें देश के खाद्दान्‍न व्‍यवस्‍था को संपन्‍न करेंगी। इसे बढ़ाने के लिए उनके पास व्यापक कार्य योजना है। समय आने पर पहाड़ के किसानों के साथ भी खेती बचाओ संघर्ष की बात करेंगे।

इस अवसर पर जगजीत सिंह रंधावा जगतार सिंह बाजवा, रघुवीर सिंह रंधावा, सतनाम सिंह रंधावा, अजीत प्रताप सिंह, गुरचरण सिंह समेत बड़ी संख्‍या में किसान उनके साथ मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!