Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई ‘सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक’

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, २२ जनवरी २०२१, देहरादून (जि.सू.का.)। माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा इस दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विभागों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा, जन जागरूकता, सुधारीकरण के कार्यों को बड़े पैमाने पर चलाए जाने के मा० सांसद द्वारा निर्देश दिए गए। मा० सांसद ने इस दौरान कहा कि सड़क सुरक्षा का कार्य इतना व्यापक है और निरन्तर चलने वाला है। 1 माह का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का बारीकी से अध्ययन किया जा सके तथा उन कारणों की पड़ताल करते हुए दुर्घटनाओं पर व्यापक अंकुश लगायें तथा विभिन्न जोखिम वाली साईट का चयन तथा सड़क सुधारीकरण के सम्बन्ध में किए जाने वाले कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सके।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों को विभिन्न माध्यम से जागरूक करने, शिक्षा विभाग को ऑनलाईन तथा ऑफ़लाईन दोनों तरह के शिक्षण कार्यों के दौरान कुछ समय सड़क सुरक्षा से जुड़ी बातों को साझा करने तथा विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में भी लोगों को इस सम्बन्ध में जागरूक करने को कहा।

मा० सांसद ने गुड सेमेस्टिन (सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों के जीवन को बचाने वालों) को पुरस्कृत और पारितोषित करने को कहा ताकि लोग सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को प्राथमिकता से चिकित्सालय पहुँचायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एडीबी, पेयजल निगम, जल संस्थान जैसी निर्माण ऐजेंसियों को आपसी तालमेल से सड़क निर्माण, सुधारीकरण तथा सड़क पर पेयजल, सीवर संयोजन इत्यादि कार्य करने को कहा ताकि यदि किसी कारण सड़क की खुदाई होती हो तो उसे समय से ठीक भी किया जा सके और सुधारीकरण भी मानक के अनुसार गुणवत्ता सम्मत हो।

मा० सांसद ने पुलिस विभाग और परिवहन विभाग जैसे एन्फोर्समेन्ट करने वाले विभागों को तथा सड़क सुरक्षा समिति को लगातार अथवा औचक निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करवाने तथा सुगम यातायात में बाधक अवरोधों को समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि जो भी विभागीय स्तर पर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सहयोग प्रदान कर सकते हो किया जाए ताकि लोगों के जानमाल का न्यूनतम नुकसान हो।

बैठक में माननीय विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी और उमेश शर्मा काऊ द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण, ब्लैक स्पाॅट की स्थिति तथा सड़क मार्गों में किए जाने वोले सुधारीकरण के बारे में सुझाव साझा किए।

इस दौरान माननीय सांसद द्वारा सभी सदस्यों से सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मा० सांसद और विधायकगणों को आश्वासन दिया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापक कदम उठाए जायेंगे तथा सभी विभाग व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से अनुपालन करेंगे।

इस दौरान बेठक में पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!