Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

21 जुलाई को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

  • लालजी टंडन प्रतिमा का करेंगे अनावरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका हजरतगंज में लखनऊ के पूर्व सांसद स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा के अनावरण के बाद संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह को देखने जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लखनऊ के सांसद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को विशेष विमान से प्रात: 10:35 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद सीधा हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वह मल्टी लेवल पाॄकग, हजरतगंज के सामने स्थापित मध्य प्रदेश व बिहार के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

राजनाथ सिंह यहां के अनावरण कार्यक्रम के बाद दिन में करीब 12:30 बजे संजय गांधी आयुॢवज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंच कर वहां भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।

इस दौरान वह कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टर्स से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद करीब एक बजे राजनाथ सिंह सीधा अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वहां से उनकी दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!