Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

राजनाथ सिंह ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक को लेकर भारतीय वायु सेना की पीठ थपथपाई

नई दिल्ली में मंगलावार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने डिफेंस इक्युइपमेंट के आधुनीकरण पर सेमिनार के दौरान एक किताब का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना तकनीकी रूप से काफी उन्नत और अत्यंत शक्तिशाली बल है, हमारे पड़ोस में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ हाल ही में की गई आक्रामक कार्रवाई इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ये भारतीय सशस्त्र बलों की घातकता और प्राणघातक शक्ति तक पहुंच को दिखाता है।

गौरतलब है कि फरवरी में कश्मीर के पुलावामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठनों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसी के मद्देनजर भारतीय वायु सेना की पीठ थपथपाई ।

निजी रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास
इस दौरान रक्षा मंत्री ने ये भी कहा ‘हमने निजी रक्षा क्षेत्र को सरकारी संस्थाओं की परीक्षण सुविधाएं प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा एक औपचारिक आदेश दिया जाना बाकी है। इसने निजी संस्थाओं द्वारा परीक्षण सुविधाओं का उपयोग के दौरान रास्ते में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर कर दिया है।’

पुराने उपकरणों को भारतीय तकनीक से बदलने का काम जारी
इस दौरान सेमिनार में मौजूद वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि पुराने उपकरणों को भारतीय तकनीक से बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा ‘हम पुराने उपरकरणों को बदलने के लिए भारतीय तकनीक का इंतजार नहीं कर सकते और न ही रक्षा उपकरण को विदेश से आयात करना समझदारी होगी। हम इस समय उन्नत पुराने हथियारों को भारतीय तकनीक से बने हथियारों से बदलने का काम कर रहे हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!