Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
मनोरंजन

Box Office पर राज़ी का राज, डटकर कर खड़ी है आलिया भट्ट

मुंबई। आलिया भट्ट ने तो बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल ही कर दिया है। उनकी फिल्म राज़ी जिस जॉनर और बजट की फिल्म है, उसमें इतनी जबरदस्त कमाई की उम्मीद ट्रेड सर्किल ने भी नहीं की थी। और यही कारण है कि दूसरे वीकेंड के बाद राज़ी 78 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर गई है।

मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राज़ी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सिर्फ़ दस दिनों में ये कमाल किया है। फिल्म ने रविवार को नौ करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को अब तक 78 करोड़ 33 लाख रूपये की कमाई हो चुकी है।

शुरू में ये माना जा रहा था कि हॉलीवुड की फिल्म डेडपूल 2 की इंडिया रिलीज़ से राज़ी के कलेक्शन को फ़र्क पड़ सकता है लेकिन डेडपूल 2 ने कमाई का बड़ा तूफ़ान नहीं लाया इसलिए राज़ी की कामयाबी और ज़्यादा हो गई। अब ये माना जा रहा है कि राज़ी इस वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जायेगी। राज़ी पहले ही साल 2018 में एक हफ़्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप 5 में शामिल हो चुकी है। प्रिंट और पब्लिसिटी का खर्च मिला कर करीब 37 करोड़ रूपये में बनी राज़ी की 90 प्रतिशत लागत तो फिल्म को मिले विभिन्न तरीके के राइट्स से ही निकल गई है। फिल्म ने ओवेरसीज़ में भी तगड़ी कमाई की है। सबसे बड़ी बात कि फिल्म को देश के सभी इलाकों में पसंद किया जा रहा है और माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक सिनेमाघरों में जा रहे हैं। राज़ी, साल 2008 में आई हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ की कहानी पर आधारित है। हरिंदर सिक्का ने उस दौरान हुई एक सच्ची घटना को किताब के पन्नों में कैद किया था। राज़ी कश्मीर की कॉलेज जाने वाली एक लड़की सहमत की कहानी है जो पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर देशभक्ति के लिए जासूस बन जाती है।

सहमत का वो किरदार आलिया भट्ट ने निभाया और फिल्म में विक्की कौशल, रजित कपूर, सोनी राजदान, अमृता खानविलकर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत ने काम किया है। करीब दो घंटे 18 मिनट की इस फिल्म को देश में 1200 व वर्ल्ड वाइड 450 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!