Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 अगस्त  2025, मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म अभिनेता के 50 साल लंबे शानदार फिल्मी सफर के सुनहरे अवसर पर दर्शकों के लिए खास तोहफा बनी। 15 अगस्त को रजनीकांत ने इंडस्ट्री में अपने 50 वर्ष पूरे किए और इसी खुशी को बड़े पर्दे पर ‘कुली’ की रिलीज से और खास बना दिया। दर्शकों ने भी इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म को भरपूर प्यार दिया। अब देखते हैं, आठवें दिन इसका प्रदर्शन कैसा रहा।

धमाकेदार ओपनिंग

‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की और पहले दिन लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती चार दिन फिल्म की रफ्तार शानदार रही, हालांकि सोमवार से कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद वीकडेज में फिल्म की पकड़ ठीक-ठाक बनी हुई है।

पहले हफ्ते की कमाई

बुधवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (आठवें दिन) का कलेक्शन लगभग 4.11 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह फिल्म का पहला हफ्ता 227.61 करोड़ रुपये के टोटल कलेक्शन के साथ खत्म हुआ है। अंतिम आंकड़े आने तक इस आंकड़े में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन का जलवा

350–400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ‘कुली’ अब 250 करोड़ क्लब से थोड़ा दूर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह बजट रिकवर करने की राह पर है, लेकिन वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सात दिनों में फिल्म ने दुनिया भर से 432 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

दमदार स्टारकास्ट

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!