Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
फिल्म-जगतमनोरंजन

रजनीकांत ने मिलाया निर्देशन लोकेश कनगराज संग हाथ, फिल्म थलाइवर171 का हुआ ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में आई फिल्म जेलर में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए थे। यह फिल्म उनके फैंस को काफी पंसद आई थी। फिल्म और रजनीकांत के एक्टिंग की तारीफों के पू दर्शकों समेत कई फिल्मी सितारों ने भी की। वहीं अब सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म पर टिकी हैं। अब रजनीकांत को पसंद करने वालो के लिए अच्छी खबर है। आधिकारिक तौर पर उनकी अगली फिल्म का एलान हो चुका है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत की अगली फिल्म की घोषणा की गई, जैसे ही सोशल मीडिया पर थलाइवर 171 का ऐलान हुआ तो यह ट्रेंड करने लगा। रजनीकांत की फिल्म को काफी समय से चर्चा थी कि लोकेश कंगराज के साथ वह एक मूवी में काम करेंगे। अब मेकर्स ने खुद इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत की आने वाली फिल्म थलाइवर 171 का एलान कर दिया है।

प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जारी पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, हमें सुपरस्टार रजनीकांत की थलाइवर 171 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसका लेखन और निर्देशन लोकेश कंगराज कर रहे हैं। इसके म्यूजिक का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंदर के पास है, जबकि अनबरीव स्टंट मास्टर बनेंगे। बता दें,लोकेश कंगराज की हाल ही में एक और फिल्म साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के साथ आने वाली है। इस फिल्म का नाम लिओ रखा गया है इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे।

जेलर की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसी के साथ थलाइवा को इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस भी मिली है और वे देश के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं।  सुपरस्टार को जेलर के लिए 210 करोड़ रूपये मिले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!