Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

देश के जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा मिली जान से मारने की धमकी

सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर दिल्ली पुलिस कर रही है गंभीरता से विचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के बाद अब देश के जाने-माने पत्रकार को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने अब दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

दिल्ली पुलिस से उन्होंने धमकी देने वाले की जांच कराने की भी मांग की है। धमकी मिलने के बाद बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरत से लेते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श कर रही है। इस बार में जल्द ही दिल्ली पुलिस फैसला ले सकती है। 

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2021 में भी वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार रजत शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। तब उन्होंने स्वयंभू भगवान को लेकर एक प्रोग्राम किया था। इस धमकी के बाद मामले में उन्होंने ग्रेटर कैलाश थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।

एक साल बाद अब यह मामला आया है, जब उन्हें किसी अज्ञात शख्स से जान से मारने की धमकी मिली है। इंडिया टीवी के एचआर डिपार्टमेंट ने कुछ दिन पहले पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली।

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा को भी लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दरअसल, उन्होंने एक टेलीविजन समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद नुपुर शर्मा को लगातार कट्टरपंथी लोगों और संगठनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बीच नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआइआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। आगामी 10 अगस्त तक नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!