Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले VAT की दर में 2 फीसद की कमी करने के आदेश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2021, शुक्रवार। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 फीसद की कमी की है। सरकार की ओर से गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी किए गए। यह आदेश उसी दिन रात 12 से प्रभावी हो गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में थोड़ी राहत मिली है। वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे सस्ता हुआ है। जयपुर में पेट्रोल के दाम 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर हैं। राज्य में पेट्रोल पर अब 36 फीसद और डीजल पर 26 फीसद वैट लिया जाएगा। पहले दोनों पर क्रमशः 38 फीसद और 28 फीसद वैट लिया जाता था। मालूम हो कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया। यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका। जबकि सामान्य पेट्रोल 97.69 रुपये प्रति लीटर बिका। कोरोना के दौरान राजस्व जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 फीसद अतिरिक्त वैट लगा दिया। रेजिडेंट पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार से वैट कम किए जाने की मांग की थी, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार से वैट घटाने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। बदली हुई कीमतें सुबह छह बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ जाती हैं जिसके बाद इसके दाम बढ़ जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!