Breaking News :
>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील>>सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ>>भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना>>गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत>>आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज>>होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप>>‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा>>नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश>>स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा>>गर्मी के मौसम में ग्रीन-टी पीना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय>>आईपीएल 2026- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज>>भूमि फर्जीवाडे़ पर बड़ी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश>>राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री
फिल्म-जगत

‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

मराठा शौर्य की कहानी पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। शुरुआती दो दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी थीं। हालांकि वीकेंड के बावजूद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक उछाल नहीं मिल पाया।

तीसरे दिन यानी रविवार को ‘राजा शिवाजी’ ने करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 33.90 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला ‘भूत बंगला’ से हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तीसरे दिन करीब 3.59 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है, जिससे साफ है कि ‘राजा शिवाजी’ को प्रतिस्पर्धा के बावजूद दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए मौजूदा कलेक्शन संतोषजनक माना जा रहा है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बना माहौल भी इसकी ओपनिंग में मददगार साबित हुआ।

फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अफजल खान के साथ हुए ऐतिहासिक संघर्ष तक की झलक दिखाई गई है।

इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जबकि निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने किया है। फिल्म में रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, वहीं जेनेलिया डिसूजा सईबाई भोसले के किरदार में नजर आई हैं। इनके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं, जबकि सलमान खान का कैमियो भी इसमें देखने को मिलता है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!