Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

राज बब्बर ने किया शाहरुख खान और आर्यन खान का सपोर्ट, कहा : ‘एक योद्धा का बेटा पलटकर लड़ाई करेगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अक्टूबर, 2021, सोमवार,  नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से आर्यन खान अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं ड्रग्स केस में शाह रुख खान के बेटे का नाम आने के बाद से पूरा बॉलीवुड एकजुट होकर उनका सपोर्ट कर रहा है। अब मशहूर अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी शाह रुख खान और आर्यन खान का सपोर्ट किया है।

ड्रग्स केस में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए या फिर शाह रुख खान के घर पहुंचकर सपोर्ट कर चुके हैं। राज बब्बर ने सोशल मीडिया के जरिए किंग खान और उनके बेटे का सपोर्ट किया है। राज बब्बर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शाह रुख खान का सपोर्ट किया है।

राज बब्बर ने शाह रुख खान के लिए कहा है कि मुश्किलें उनकी आत्मा नहीं रोक सकतीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वह यहां आए और चीजों का सामना किया और सफलता हासिल की। मैं शाहरुख खान को लंबे समय से जनता हूं और मुझे पता है कि मुश्किलें उसकी आत्मा को हिला नहीं सकतीं। दुनिया उनके बेटे को मुश्किलों के जरिए सीख दे रही है। मैं जनता हूं कि एक योद्धा का बेटा जरूर पलटकर लड़ाई करेगा। नौजवान को मेरा आशीर्वाद है।’

सोशल मीडिया पर शाह रुख खान और उनके बेटे लिए किया राज बब्बर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और किंग खान के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राज बब्बर से पहले रविवार को अभिनेता शेखर सुमन ने भी शाह रुख खान और उनके बेटे लिए सोशल मीडिया पर दुख जातया। इनके अलावा कई और सितारों ने भी इस मामले में शाह रुख खान, आर्यन खान और गौरी खान का समर्थन किया है।

राज बब्बर और शेखर सुमन से पहले रवीना टंडन, फराह खान, हंसल मेहता, अभिषेक कपूर के साथ ही तमाम हस्तियों ने शाह रुख औऐर गौरी के समर्थन में पोस्ट शेयर किए हैं। बता दें कि शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को इस समय गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी के पास से क्रूज में छापेमारी के दौरान ड्रग्स मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!