Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू पर इनकम टैक्स रेड पर भड़के राहुल, बोले – “IT-CBI-ED को उंगलियों पर नचाती है सरकार”

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू सहित कई फिल्म सितारों के यहां बीते दिन आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के माध्यम से केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ मुहावरे.. उंगलियों पर नचाना – केंद्र सरकार ये IT-CBI-ED के साथ करती है। भीगी बिल्ली बनना केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे – जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है। 

विदित रहे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किए जाते हैं। फिर चाहे वह चीन का मसला हो या फिर किसानों का। इससे पहले कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र कांग्रेस, शिवसेना समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसे सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया था।

इस छापेमारी पर महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने भी बीते दिन बयान दिया था कि मोदी सरकार की ये कार्रवाई दर्शाती है कि वो बदले की भावना से काम कर रही है। वहीं, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा था कि उम्मीद है कि देश में जल्द आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी बंधुआ मजदूरी के माहौल से बाहर निकलेगी।

गौर करने वाली बात यह है कि आयकर विभाग की कई टीमों ने बीते दिन मुंबई-पुणे में करीब 30 जगहों पर छापेमारी की थी। ये सभी जगह अनुराग कश्यप की कंपनी ‘फैंटम’ और अन्य कुछ फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हुई थीं। इसके साथ ही आयकर विभाग ने तापसी पन्नू को मैनेज करने वाली कंपनी के ठिकाने पर भी छापेमारी की थी। विभाग की तरफ से की गई इस  छापेमारी के दौरान कई कागजातों को खंगाला गया और लैपटॉप की जांच की गई। इतना ही नहीं पुणे में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के घर पर देर रात तक आयकर विभाग ने छापेमारी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!