Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना, महाराष्ट्र में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली।  दिल्ली, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन तक बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के का कहना है कि लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। मौसम विभाग ने शहर समेत सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और आसपास के जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़ बाकी हिस्सों, बिहार, झारखंड, बंगाल में अगले तीन दिन अच्छी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में आज गरज के साथ हल्की बारिश होगी। इन सभी स्थानों पर 23 और 24 जुलाई को मूसलाधार बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके प्रभाव से उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होगी। इधर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व अन्य हिस्सों में मानसून फिर से 23 से उग्र होगा। अभी दिल्ली में फिर उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 22-24 जुलाई तक राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार है।

ठाणे और नवी मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी

नवी मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें छिटपुट स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।

रायगढ़ और पुणे समेत 5 जिलों के लिए बारिश का ‘रेड अलर्ट’

महाराष्ट्र में रायगढ़ और पुणे समेत 5 जिलों के लिए बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। उत्तराखंड में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश की चेतावनी है। बिहार में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय 

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हुई। यूपी के मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आज उत्तर प्रदेश रके खुर्जा, पहासू, गभाना, खैर, फिरोजाबाद, हाथरस, इगलास, अलीगढ़, टूंडला, आगरा, जलेसर, अतरौली, बुलंदशहर, बिजनौर (यूपी) के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!