Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्ड

कुमाऊँ मंडल में बारिश का कहर जारी, जिला प्रशासन ने इन तीन जिलों में स्कूल बंद रखने के दिए आदेश 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रामनगर के ढिकुली में सूमो वाहन के उफनाए बरसाती नाले में बह जाने से लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा की की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल लोग गए। पिथौरागढ़ के कालापानी में बोल्डर की चपेट में आने से नेपाल के ग्राम दलेख निवासी 19 वर्षीय विनोद ठगुन्ना की जान चली गई। वह बकरियां चराने गया था। ढिकुली में बही कार में सवार लोग दिल्ली से द्वाराहाट स्थित अपने गांव गनौली में बैसी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

प्रकाश चंद्र फुलारा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी तीन एलबम बाजार में आ चुकी हैं। चौथी एलबम आने वाली थी। वह 10 साल तक गांव के सरपंच भी रहे। यह भी बताया जा रहा है कि प्रकाश फुलारा के आठ साल के बेटे का दस अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में दिल में छेद का ऑपरेशन होना है। उधर, नैनीताल के कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ ओखलढूंगा गांव के बीच से होकर बहने वाला डोन नाला उफान पर आ गया। नाले में आए मलबे और पानी ने अधिकतर मकानों को चपेट में ले लिया। इससे गांव में तबाही जैसे हालात हो गए। घर में पानी घुसने से ग्रामीणों के अधिकतर घरेलू सामान बह गया और राशन व बिस्तर आदि खराब हो गया। कई लोगों के गोशाला टूट गए।

प्रशासन ने आपदा प्रभावित दस परिवारों के 26 लोगों को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओखलढूंगा में शरण दी है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। तीनों जिलों के जिला प्रशासन की ओर से ये आदेश जारी हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!