Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदेश

भारत और नेपाल में बारिश से हुए बुरे हाल, 150 से ज्यादा लोगों की गई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत और पड़ोसी मुल्क नेपाल इस वक्त भारी बारिश के चलते आई बाढ़ का सामना कर रहा है। दोनों देशों में इस आपदा के चलते काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। दोनों देशों में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि बेमौसम भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। ऐसे में कई लोगों के घर भी पानी के बहाव में डूब गए हैं।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एसए मुरुगेसन ने बताया कि भारत में इस भयंकर बारिश के चलते उत्तराखंड विशेष रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसमें 48 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हिमालयी राज्य के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल नैनीताल में, शहर की मुख्य झील ने अपने किनारों को तोड़ दिया, जिससे मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। इस दौरान पुलों और रेल पटरियों को नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताह दक्षिण भारतीय राज्य केरल में करीब 42 लोगों की मौत हुई है। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है।

भारत के गृह मंत्री अमित शाह आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी हैं। इस भयंकर बारिश के चलते उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सर्वाधिक तबाही मची है। बागेश्‍वर में चार और टैकरों के निधन के बाद अब 53 मौत की हो चुकी है। वहीं गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में तीन नेपाली श्रमिकों की मौत हुई है। वहीं नुकसान की बात करें तो कुमाऊं मंडल में 15 पुल बह गए हैं, छह हाईवे बंद हैं, 92 संपर्क मार्ग बंद हैं, 217 मकान-दुकान क्षतिग्रस्त हों गए हैं और 68 हजार लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने बताया कि करीब सात हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!