Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

होटल, रेस्तरॉ, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जा रही है जाँच

मानकों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई : डॉ० आर. राजेश कुमार, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन

एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैपल, नोटिस जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 सितम्बर 2024, देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जाँच की और वहाँ से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जाँच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ० आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्तरॉ, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से भी सैंपलों की जाँच की जा रही है।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ० आर राजेश कुमार के अनुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ भोजन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ० आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार शुक्रवार को देहरादून के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल आरएस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ ही एसआई जगदीश रतूडी भी शामिल थे।

इस टीम ने मसूरी रोड स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन में छापेमारी की। यहाँ की छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की शिकायत की। टीम ने छात्राओं का पक्ष भी लिया। उपायुक्त गढवाल मंडल ने किचन की सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के लिए दिशा निर्देश जारी किये। इसके अलावा सभी किचन कर्मचारियो को फॉस्टेग प्रशिक्षण करने के निर्देश दिये।, शिकायत एवं मिलावट के संदेह के आधार पर संस्था के किचन से नमूना एकत्र कर खाद्य विश्लेषणशाला को जाँच के लिए भेजा गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई न होने पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया है।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट मे स्थित नामी प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन में स्वच्छता और खाद्य मानकों की जाँच की। टीम ने इन प्रतिष्ठानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के लिए निर्देश दिये। टीम ने यहाँ उपयोग किये जा चुके कुकिंग आयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जाँच की तो यह मानकों के अनुरूप पाया गया। अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना ने कहा है कि पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!