Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

Rahul Gandhi का तंज, पीएम मोदी की निजी संपत्ति नहीं भारतीय सेना

नई दिल्ली। Rahul Gandhi ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला बोला है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा बार- बार सेना का नाम लिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना पीएम मोदी की निजी संपत्ति नहीं है। जिसे वो चुनावी रैलियों में मुद्दा बना रहे हैं। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि यूपीए के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो गेम में की गई थी, तब वह (पीएम मोदी) कांग्रेस का नहीं बल्कि भारतीय सेना का अपमान कर रहे थे।

दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका क्या हुआ? पीएम मोदी नौकरियों या किसानों पर एक शब्द नहीं बोलते, क्योंकि उनके पास इन प्रमुख मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है।’

चौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले की प्रक्रिया चल रही है और मैंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर टिप्पणी की, इसलिए मैंने माफी मांग ली है। राहुल ने कहा कि उन्होंने भाजपा या पीएम मोदी से माफी नहीं मांगी है। इसके साथ ही राहुल ने कहा ‘चौकीदार चोर है’ हमारा राजनीतिक नारा रहेगा।

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आंतकी मसूद अजहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अटल सरकार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘आंतकी अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा था? किसने आतंक को झुकाया और फिर उसे रिहा कर दिया? यह कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा सरकार थी।’

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले यह कहा जाता था कि पीएम मोदी दस से पंद्रह साल सरकार चलाएंगे, और वो अजेय हैं। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार को ध्वस्त कर दिया है, यह एक खोखली संरचना है और जो कि आने वाले दस से बीस दिनों में मोदी सरकार गिर जाएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!