Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

राहुल गांधी ने कहा- ‘मैं भारतीय हूं यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड में नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीयों को भारतीयता साबित करने को कहा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा ‘मैं भारतीय हूं यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन होते हैं। किसने उन्हें यह तय करने का लाइसेंस दिया है कि कौन भारतीय है और कौन नहीं? मैं जानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं है।’

इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  बेरोजगारी और नौकरी के बारे में जब भी नरेंद्र मोदी से सवाल होता है वे इससे ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। एनआरसी और सीएए से नौकरी नहीं मिलेगी।

पीएम मोदी पर विवादित बयान 

राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया। उन्होंन सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गोडसे एक ही  विचारधारा के हैं। राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि गोडसे ने महात्मा गांधी को इसलिए गोली मारी क्योंकि वह खुद पर विश्वास नहीं करता था। वो किसी से प्यार नहीं करता था। उसे किसी की परवाह नहीं थी। वो किसी पर विश्वास नहीं करता था। हमारे प्रधानमंत्री भी ठीक ऐसे ही हैं। वह केवल अपने आप को पसंद करते हैं और अपने आप पर विश्वास करते हैं।

‘संविधान बचाओ मार्च’ का आयोजन

राहुल की अगुवाई में  ‘संविधान बचाओ मार्च’ का आयोजन हुआ। लपेट्टा में एसकेएमजे हाई स्कूल से नए बस अड्डे तक लगभग दो किलोमीटर लंबी मार्च आयोजित हुई। राज्य में पार्टी के सांसद और विधायक नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

केरल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

केरल में कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से अपने सांसदों, विधायकों और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में नागरिकता सीएए के खिलाफ राज्य भर में विरोध मार्च आयोजित कर रही है। वायनाड में ‘संविधान बचाओ’ मार्च के अलावा राज्य के 13 जिलों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ‘ह्यूमन मैप ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें शामिल होने वाले लोग लोग देश का मानचित्र बनाएंगे।

वायनाड की रैली में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे पार्टी के नेता

पार्टी के वरिष्ठ नेता, ओमन चांडी, के सी वेणुगोपाल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और केपीसीसी अध्यक्ष, मुल्लापल्ली रामचंद्रन भी वायनाड की रैली में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एके एंटनी राज्य की राजधानी में ‘ह्यूमन मैप ऑफ इंडिया’  कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी और सीतारमण पर निशाना साधा

बता दें कि केंद्रीय बजट से ठीक तीन दिन पहले, पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कटाक्ष  करते हुए कहा कि दोनों को नहीं पता कि आगे क्या करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!