Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुँचे राहुल गाँधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी सोमवार को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन कर ट्रैक्टर मार्च निकालने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया हा।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि ये कानून 2-3 बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में हैं। ये किसानों के फायदे के लिए नहीं हैं। ये काले कानून हैं। सरकार किसानों की आवाज दबा रही हैं और संसद में चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। मैं किसानों के संदेश को पार्लियामेंट तक लेकर आया हूं।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मानती है कि किसान बहुत खुश हैं और जो (विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान) बाहर बैठे हैं वे आतंकवादी हैं। लेकिन हकीकत में किसानों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020; मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 पर किसान अधिकारिता और संरक्षण) समझौता को लेतर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है।

गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया था। कांग्रेस ने पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग कर जासूसी के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर विभिन्न राज्यों में विरोध मार्च भी निकाला। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि पेगासस स्पाइवेयर के जरिए कई भारतीय राजनेताओं, पत्रकारों, वकीलों और कार्यकर्ताओं की जासूसी कराइ गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!