Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मिल्लकार्जुन खरगे करेंगे ’देवभूमि’ में कांग्रेस का प्रचार

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पड़ोसी प्रदेश हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत राष्ट्रीय स्तर के 10 नेता आएंगे। पार्टी ने प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत उत्तराखंड से 30 नेता स्टार प्रचारक के रूप में मोर्चा संभालेंगे। इनमें पार्टी के सभी 18 विधायक भी सम्मिलित हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में सलमान खुर्शीद समेत अल्पसंख्यक वर्गों के चार नेताओं को भी स्थान मिला है।

स्टार प्रचारकों में नहीं है सोनिया गांधी का नाम
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है। मतदान में एक पखवाड़े से कम समय बचा है। स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने में पार्टी ने लंबा समय लिया। सूची में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम नहीं है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के नाम केंद्रीय स्तर से आने वाले स्टार प्रचारकों में सम्मिलित हैं।

प्रदेश के नेताओं को दिया गया
सूची में प्रदेश के नेताओं को प्राथमिकता देते हुए अधिक स्थान दिया गया है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विधायक फुरकान अहमद को स्टार प्रचारक बनाया गया है। विधायक मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश, रवि बहादुर एवं वीरेंद्र जाति भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं गोविंद सिंह कुंजवाल, डा जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, नव प्रभात, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को सूची में जगह दी है।

राहुल नौ को आ सकते हैं अल्मोड़ा व हरिद्वार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नौ अप्रैल को अल्मोड़ा एवं हरिद्वार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। इसी प्रकार प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर मंथन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसे पार्टी हाईकमान से अनुमोदन मिलने की प्रतीक्षा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!