Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणापत्र, 20 लाख नौकरियों समेत किए बड़े वादे

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। हमने उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का युवा के लिए तथा भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रदेश में दौरा कर यूपी के नौजवानों से बात की है। सभी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवा के साथ हमारा फोकस महिलाओं पर भी हैं। हम तो आठ लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में घोटाले तथा धांधली से युवा परेशान है। हम हर जगह पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ डेढ़ लाख खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। हम 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज युवा घोषणापत्र रिलीज कर किया है। हमारी सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए हम खोखले वादे नहीं करेंगे। हम इस प्रयास में हैं कि किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है। कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!