Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तर-प्रदेशदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल-अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा : “विदाई झाँकी की तैयारी कर रहे …..”

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मई 2024, झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा- लोकसभा चुनाव के चार चरण खत्म हो चुके हैं और बीजेपी का ग्राफ लगातार गिर रहा है. झांसी के लोग बीजेपी की ‘विदाई की झांकी’ की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा इस चुनाव में झांसी सीट पर ‘इंडिया’ गंठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन की बंपर जीत होगी।

भाजपा ने किसानों की जेब का पैसा लूटा है
अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए बोले- देश में किसानों की लूट हुई है और किसानों के जेब का पैसा भाजपा वालों ने अपनी जेब में कर लिया है। यह (बीजेपी) वालों ने कहा था कि आय दो गुनी होगी लेकिन कोई बताए कि क्या आए दो गुनी हुई? नहीं बल्कि लाइट, डीजल और खाद के पैसे बढ़ गए। सपा प्रमुख ने कोविड वैक्सीन को लेकर कहा- जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, उन्हें दिल की बीमारी हो रही है।

कोविड टाइम पर लोगों से नाच-गाना करवाया
वहीं कांग्रेस और सपा की जॉइंट रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- कि इन लोगों ने शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका दिए। कोविड का समय था तो कई हजारों लोगों की मौत हुई, लेकिन इन्होंने नाच-गाना और थाली बजवाद दी। राहुल ने आगे कहा- जब आपकी जमीन छीनने का समय आता है, तो इन्हें एक सेकेंड का भी समय नहीं लगता है. इधर-उधर की बातें कर दो मिनट में आपकी जमीन हड़प लेते हैं।

सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डालेगी
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा ये भाजपाई 22 अरबपति बना रहे हैं लेकिन हम करोड़ों भारतीयों को लखपति बनाने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और फिर उसके बैंक अकाउंट में हर साल 1 लाख रुपए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को झांसी में लाखों लोग जागेंगे, सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डाल देगी. इसी तरह से हर महीने करोड़ों लोगों के बैंक अकाउंट में 8500 डाले जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!